क्राइमदेवास

रेवाबाग में अवैध शराब के मामले में फरार आरोपी आखिरकार गिरफ्तार

Share

 

देवास। जिले में कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया के मार्गदर्शन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में रेवाबाग से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद होने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को आबकारी विभाग ने बुधवार को गिरफ्तार किया।

दरअसल, 3 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग ने रेवाबाग स्थित कन्हैयालाल के बाड़े पर छापा मारा था। कार्रवाई के दौरान वहां से 4 पेटी देशी मसाला शराब और 3 पेटी देशी प्लेन शराब, कुल 63 बल्क लीटर अवैध मदिरा बरामद की गई थी। हालांकि, छापे के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया था।

आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) और 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, मुख्य आरक्षक दीपक धुरिया, आरक्षक निहाल खत्री, दीपक तटवाड़े सहित विभागीय टीम मौजूद रही।

Back to top button