खेत-खलियानधर्म-अध्यात्म

अच्छी बारिश की कामना लेकर खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचे ग्रामीण, विशेष पूजा-अर्चना व अभिषेक किया

बेहरी में खेड़ा देव की पूजा कर किसानों ने सोयाबीन, मक्का और मूंगफली की अच्छी फसल के लिए मांगा आशीर्वाद

Share

 

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। क्षेत्र में समय पर और अच्छी वर्षा की कामना को लेकर श्रद्धालुओं ने खेड़ापति हनुमान मंदिर पर विशेष पूजा-अर्चना की। जुलाई में लंबे सूखे के बाद अब फसलों को पानी की जरूरत है, इसी को लेकर ग्रामीणों ने मिलकर खेड़ा देव की पूजा की।

ये भी पढ़े: मानसून अपडेट: देवास जिले में अब तक पिछले साल से दोगुनी बारिश, खातेगांव में 21 इंच से ज्यादा

पूजा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हुए। सबसे पहले मंदिर परिसर में ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। हाथों में ध्वज और प्रसाद की थालियां लिए श्रद्धालु भक्ति गीत गाते हुए मंदिर पहुंचे।

ये भी पढ़े: बारिश से लहलहाई सोयाबीन-मक्का, किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति का अभिषेक कर विशेष पूजा की गई। हवन किया गया और गांव की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। पूजा के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

बेहरी में अच्छी वर्षा और किसानों की समृद्धि की कामना को लेकर खेड़ापति हनुमान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करते ग्रामीण।

पूजा में पं. अंतिम उपाध्याय, हरीश उपाध्याय, पटेल शुभम पटेल, प्रहलाद गिर गोस्वामी, शिवनारायण वर्मा, भागीरथ पटेल, रामेश्वर सेठ, रामचंद्र बागवान, आत्माराम पाटीदार, बद्रीलाल पाटीदार, सूरजमल पाटीदार, प्रेम नारायण भगत, गोवर्धन पाटीदार, राजेंद्र पाटीदार, केदार, राम रतन पटेल, प्रेम नारायण वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े: बारिश का इंतजार: चाय की दुकान से लेकर चौपाल तक सब विशेषज्ञ

ग्रामीणों ने कहा कि सोयाबीन और मक्का की फसल को पानी चाहिए। खेड़ा देव और बजरंग बली से प्रार्थना है कि समय पर मूसलाधार बारिश हो ताकि किसानों की मेहनत सफल हो। क्षेत्र में इन दिनों सोयाबीन, मक्का, मूंगफली की फसल खेतों में है। अच्छी बारिश से ही उत्पादन अच्छा होगा।

Back to top button