देवास

दांगी समाज की वरिष्ठ अयोध्याबाई का निधन

Share

 

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। ग्राम की वरिष्ठ श्रीमती अयोध्याबाई दांगी (80 वर्ष) का निधन हो गया। वे स्वर्गीय मांगीलाल पटेल की धर्मपत्नी, प्रेमनारायण पटेल एवं हरिनारायण पटेल की माताजी तथा हरिओम व प्रवीण की दादीजी थीं।

उनकी अंतिम यात्रा निज निवास से बेहरी मुक्तिधाम तक निकाली गई, जहां उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

अंतिम यात्रा में सरपंच हुकम सिंह बछानिया, उपसरपंच लखन दांगी, पूर्व सरपंच रामचंद्र दांगी, केदार पाटीदार, सेवानिवृत्त फौजी जय गोस्वामी, डॉक्टर संतोष चौधरी, जुगल पाटीदार, शिक्षक जुगल अमडावदिया, बहादुर सिंह अमडावदिया, महेंद्र दांगी, भोजराज दांगी, हरिश उपाध्याय, रूप सिंह सेठ, शिवनारायण पाटीदार, मंडल अध्यक्ष गोविंद यादव, हीरालाल गोस्वामी सहित सैकड़ों समाजजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Back to top button