Ashram Flyover | दिल्ली-नोएडा वालों के लिए खुशखबरी: आज फिर से खुलेगा आश्रम फ्लाईओवर, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Posted by

[ad_1]

photo- ani

photo- ani

नई दिल्ली: दिल्ली और नोएडा (Delhi and Noida)वालों के लिए खुशखबरी है।लंबे समय से दिल्ली का आश्रम फ्लाईओवर (Delhi Ashram Flyover) खुलने जा रहा है। आज यानी सोमवार से आश्रम फ्लाईओवर को फिर से वाहनों के लिए खोला जा रहा है। इससे नोएडा और दिल्ली के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सोमवार को 12 बजे इसका उद्घाटन करेंगे। फ़िलहाल फिनिसिंग का काम चल रहा है। इसके खुलने से लाखों लोगों को ट्रैफिक से राहत मिलेगी। 

फ़िलहाल सराय काले खां की ओर से आश्रम जाने वाले लोग अभी इस फ्लाईओवर का उपयोग नहीं कर सकेंगे। इसकी मुख्य वजह फ्लाईओवर के चढ़ने के स्थान के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन है। लाइन को हटाने के बाद ही इसे शुरू किया जा सकेगा। फ़िलहाल ब्रिज का काम चल रहा है। दावा किया जा रहा है कि इसे जल्द लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें

आश्रम से सराय काले खां और डीएनडी से आश्रम की ओर आवाजाही के लिए यातायात सोमवार से शुरू कर दिया जाएगा। इससे लोगों को राहत जरूर मिलेगी, लेकिन अभी फ्लाईओवर पर केवल हल्के वाहन ही गुजर सकेंगे। फ़िलहाल ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी गई है। दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल इसका उद्घाटन करेंगे। इस फ्लाई ओवर ब्रिज का लोगों को लम्बे समय से इंतजार था। माना जा रहा है कि इसके पूर्णरूप से चालू होने में कम से कम दो माह का समय लगेगा। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *