देवास में इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो का शुभारंभ

Posted by

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने इलेक्ट्रिक व्हीकल का किया अवलोकन, ली जानकारी

देवास शहर को स्‍वच्‍छ एवं हराभरा बनाने के लिए पौधारोपण करने वाले प्‍लांटेशन ग्रुपों का किया सम्‍मान

देवास। शहर में वायु गुणवत्ता के लिए ई व्हीकल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहली बार इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो का आयोजन 5 फरवरी तक किया जा रहा है। इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो का शुभारंभ महापौर गीता अग्रवाल, सभापति रवि जैन, कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता, विक्रम पवार, दुर्गेश अग्रवाल एवं नगर निगम आयुक्‍त विशालसिंह चौहान की उपस्थिति में किया गया।

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने इलेक्ट्रिक व्हीकल का अवलोकन किया। इलेक्ट्रिक व्हीकल की विशेषताओं की जानकारी ली। इस दौरान देवास शहर को स्‍वच्‍छ एवं हराभरा बनाने के लिए शहर में किये जा रहे पौधारोपण कार्य के लिए प्‍लांटेशन ग्रुपों का सम्‍मान भी किया गया। जयहिंद ग्रुप, बेटी बढ़ाओ बेटी बचाओ ग्रुप, सेना हिंदा फौज, पर्यावरण प्रेमी ग्रुप, सेना टेकरी ग्रुप, पर्यावरण प्रेमी ग्रुप, ग्रीन आर्मी देवास एवं हरित वसुनधरा ग्रुप का सम्‍मान किया गया। सयाजी द्वार के पास चौपाटी पर इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो में इलेक्ट्रिक बायसिकल एवं बाइक, चार्जिंग स्‍टेशन एवं सोलर स्‍ट्रीट लाइट का प्रदर्शन किया जा रहा है। इलेक्ट्रिक व्हीकल के फीचर बताए जा रहे हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो में निगम द्वारा ई व्हीकल एक्सपो कैंप का विजिट कराकर विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *