,

मप्र जन अभियान परिषद ने सेवा पखवाड़े में व्याख्यान माला का किया आयोजन

Posted by

देवास। मप्र जन अभियान परिषद ने सेवा पखवाड़े में मल्हार स्मृति मंदिर स्थिवरिष्ठ नागरिक संस्था में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी व संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय उपस्थित थे। अध्यक्षता राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त मप्र जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभास उपाध्याय ने की। विशेष अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में कवि देवकृष्ण व्यास, पूर्व प्रचारक हरिसिंह धनगर, जिला समन्वयक देवेेंद्रकुमार शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नीरज चौहान, ओपी पाराशर उपस्थित थे।

इस अवसर पर परिषद के उपाध्याक्ष उपाध्याय ने पं. दीनदयाल जी के जीवन के बारे में प्रकाश डाला और उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प दिलाया। सासंद सोलंकी ने प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव पर किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी एवं परिषद के कार्यों की सराहना की। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित कवि व्यास ने पंडित दीनदयाल के कार्यों का उल्लेख किया एवं जन अभियान परिषद से अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सांसद सोलंकी ने वरिष्ठ नागरिक संस्था को प्रधानमंत्री के जन्मदिन एवं सेवा पखवाड़ा के रूप में मेडिकल उपकरण के लिए 10 लाख रुपए प्रदान किए। अतिथियों ने मल्हार स्मृति उद्यान में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन सोनू सोनाने ने किया। आभार ब्लॉक समन्वयक नीलम सोनी ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *