, , ,

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा: हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयकारों के साथ स्पेशल ट्रेन से रामेश्वरम तीर्थ के लिए देवास से जत्था रवाना

Posted by

देवास जिले के 275 यात्रियों को रामेश्वरम तीर्थ दर्शन का मिला मौका

देवास। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा में देवास से रामेश्वरम तीर्थ के लिए स्पेशल ट्रेन से जत्था रवाना हुआ। रामेश्वरम तीर्थ जा रहे यात्रियों का महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने रेलवे स्टेाशन पर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।

हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयकारों के साथ शनिवार को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत स्पेशल यात्रा ट्रेन जब देवास से रामेश्वरम तीर्थ के लिए रवाना हो रही थी तब रेलवे स्टेशन पर माहौल भक्तिमय दिखाई दे रहा था। यात्रा पर गए सभी बुजुर्गों ने रामेश्वरम तीर्थ दर्शन करने की उनकी वर्षों की मनोकामना पूरी करने पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की जमकर तारीफ की है।

275 यात्रियों में ऐसे कई बुजुर्ग शामिल हुए जो वर्षों से रामेश्वरम तीर्थ की यात्रा का सपना संजोये थे, लेकिन जीवन के उतार-चढ़ाव व व्यस्तता के कारण यह सपना पूरा नहीं हो पा रहा था। तीर्थ यात्रियों ने कहा कि मुख्यामंत्री की पहल से हमें रामेश्वरम तीर्थ के दर्शन का अवसर मिल रहा है। हमारे वर्षों पुराने सपने अब पूरे हो रहे हैं और हम रामेश्वरम तीर्थ का दर्शन करने जा रहे हैं। पुण्य कमाने का मध्यप्रदेश सरकार ने मौका दिया है।

मुझे और मेरी पत्नी को भगवान रामेश्वरम के होंगे दर्शन- पांचाल

मेरे और मेरी पत्नी के लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है कि हमें भगवान रामेश्वरम के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री का हृदय से धन्यवाद। साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई।
उक्त बातें जिले के अंबाराम पांचाल एवं उनकी पत्नी चंद्रकांता पांचाल ने कही। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के माध्यम से रामेश्वरम तीर्थ जा रहे यात्रियों में श्री पांचाल ने रेलवे स्टेशन पर बताया कि उनकी पत्नी ने यात्रा के लिए आवेदन किया और उनका नंबर यात्रा के लिए आ गया। मुख्यमंत्री श्रवणकुमार बनकर बुजुर्गों को यात्रा करवा रहे हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री चौहान का हृदय से धन्यवाद।

उल्लेखनीय है कि देवास जिले से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से 275 तीर्थ यात्री 17 सितंबर को सुबह रामेश्वरम यात्रा के लिए रवाना हुए। रामेश्वरम यात्रा 22 सितंबर तक होगी। विशेष ट्रेन में 275 तीर्थ यात्री एवं अनुरक्षक भी गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *