प्रधान अध्यापक महेश सोनी को सम्मानित किया

Posted by

Dewas news
देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी के प्रधानाध्यापक महेश सोनी को नगरीय विकास व आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अमृत संचय अभियान में सक्रिय भूमिका के लिए सम्मानित किया।

श्री विजयवर्गीय मल्हार स्मृति मंदिर देवास में ‘’अमृत संचय अभियान’’ के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि एक समय था जब देवास में पानी की बहुत समस्‍या थी। पानी का संकट देवास की जनता ने देखा है। देवास में जन भागीदारी से पानी बचाने के लिए सभी की मेहनत सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि जन भागीदारी के किये जा रहे कार्य सफल हो रहे है। देवास में अच्छा कार्य हुआ है। किसी भी कार्य को सफल होने के लिए जन भागीदारी होना आवश्यक है। देवास के सभी बच्चों के संस्कार में आना चाहिए कि जल अमृत है, इसे व्‍यर्थ न बहाये, ऐसा करने से देवास देश को मार्गदर्शन करने वाला शहर बन जाएगा।

कार्यक्रम में अमृत संचय का संकल्‍प दिलाया गया। अमृत संचय अभियान में सहभागी बनने वाले संगठनों और नागरिकों को सम्मानित किया गया। विज्ञान भारती फोल्डर का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में सुनील चतुर्वेदी ने अमृत संचय अभियान से संबंधित विस्‍तृत जानकारी दी।

उन्‍होंने बताया कि देवास में आज 225 करोड़ लीटर वर्षा का जल सहजने का लक्ष्य हासिल किया है। हमने 100 दिन में यह उपलब्धि हासिल की है। हमारा लक्ष्‍य 1 हजार करोड़ लीटर पानी बचाने का है। देवास में जन आंदोलन के रूप में अभियान चलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *