लोकसभा चुनाव: सिरोल्या में सुबह से शाम तक शांतिपूर्वक 73.13 प्रतिशत हुआ मतदान

Posted by

सिरोल्या (अमर चौधरी)। लोकतंत्र के महोत्सव में सोमवार को क्षेत्र में काफी उत्साह देखा गया। लोकसभा के चुनाव में ग्राम पंचायत सिरोल्या में सुबह से शाम तक शांतिपूर्वक मतदान हुआ। किसी प्रकार की नोक-झोक, विवाद नहीं हुआ।

सिरोल्या के पांचों मतदान केंद्रों पर लोगों एवं बुजुर्गों में खासा उत्साह देखा गया। सुबह एवं शाम को प्रतिशत तेजी से बढ़ा। दोपहर में केन्द्रों पर कम मतदाता पहुंचे। दिव्यांगों ने व्हील चेयर से मतदान केंद्र पर आकर वोट डाला।

Loksabha chunav

मतदान केंद्र 86, 87, 88, 89 एवं 90 में कुल दर्ज 4413 मतदाताओं में से 3228 वोट डाले। इसमें 1443 महिलाओं ने मतदान किया। वहीं पुरुषों ने 1785 मतदान किया। ऐसे में 73.13% मतदान देर शाम तक संपन्न हुआ। वोट डालने के बाद मतदाताओं ने सेल्फी पाईंट पर जाकर फोटो खिंचे। उसके बाद सोशल मीडिया पर अपलोड भी किए। भाजपा -कांग्रेस दोनों प्रत्याशी के समर्थकों ने अंत तक मुकाबले को रोचक बनाया। निजी वाहनों से लोगों को मतदान के लिए केन्द्रों तक लाए।गांव के जिराती परिवार द्वारा चौथी पीढ़ी ने यहां लोकसभा चुनाव में एकसाथ मतदान किया। जिसमें हरिराम जिराती की माता काशीबाई ने 88 वर्ष की आयु में उत्साह के साथ मतदान किया। काशीबाई ने कहा, कि लोकतंत्र में ये हमारी भागीदारी है। इससे ही हमारे देश का निर्माण होता है। मैं उत्साह के साथ सभी चुनाव में मतदान करती हूं। सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित भी करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *