मानस भवन शिव मंदिर में देवाधिदेव भगवान सिद्धेश्वर महादेव का किया रुद्राभिषेक

Posted by

– महाशिवरात्रि पर लगभग 15 क्विंटल साबूदाने की खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया

देवास। मानस भवन शिव मंदिर बीएनपी गेट राधागंज रोड पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर महाशिवरात्रि पर्व बड़े उत्साह एवं श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

मानस भवन शिव मंदिर समिति के विक्रमसिंह चौधरी ने बताया, कि महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व के अवसर पर 8 मार्च को सुबह 5 बजे से देवाधिदेव भगवान सिद्धेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक पं. गजेंद्र शास्त्री के आचार्यत्व में किया गया। सुबह 10.30 बजे से हिम्मसिंह दरबार ने साबूदाने की खिचड़ी के प्रसाद का वितरण प्रारंभ किया, जो कि निरंतर चलता रहा। लगभग 15 क्विंटल खिचड़ी का प्रसाद भक्तों में किया गया।

11 बजे से गायत्री शक्तिपीठ की देवकन्याओं द्वारा संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात कांग्रेस शहर अध्यक्ष मनोज राजानी, बैंक नोट प्रेस के संयुक्त महाप्रबंधक परीक्षित जोशी, हिम्मतसिंह दरबार, जगदीश चौरसिया, सिद्धेश्वर शर्मा द्वारा दोपहर 12 बजे महामंगल महाआरती कर पंचमेवे का महाप्रसाद का वितरण किया। दोपहर में महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी ने दर्शन लाभ लेकर समिति का उत्साहवर्धन किया। मनोज श्रीवास्तव व प्रदीपसिंह ठाकुर द्वारा रूद्राक्ष का वितरण किया गया। दोपहर 3 बजे से मानस भवन शिव मंदिर महिला मंडल एवं अन्य महिला मंडलों द्वारा भजन-कीर्तन किए गए। शाम 7.15 बजे विशेष आरती पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, बैंक नोट प्रेस अपर महाप्रबंधक केएन महापात्र, पोपसिंह परिहार आदि ने की एवं प्रसाद वितरण किया।

इस अवसर पर शिवलिंग का बिल्वपत्र, आंकडा व पुष्प से विशेष श्रृंगार किया गया। इस आयोजन में समिति के दिलीप चव्हाण, मधुसूदन यादव, राजेंद्र पंडित, विक्रमसिंह चौधरी, देवकरण कारपेंटर, राधेश्याम पाटीदार, अशोक चौबे, डीपी शुक्ला, सुरेश चौहान, मदनलाल जैन, मांगीलाल तिवारी, रमेश शर्मा, अशोक गौरीकर, हेमंत कदम, बजरंगलाल मीणा, इंदुराज पी यू, बुधाराम, भूपेंद्र सारस्वत, सुशांत स्वेन, निलेश माहेकर, अंकुर जायसवाल, मयूर इंगोले आदि का सराहनीय सहयोग रहा शिव मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *