श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया श्री गुरु नानक साहिबजी का प्रकाश पर्व

Posted by

देवास। धन-धन श्री गुरु नानक साहिबजी महाराज का प्रकाश पर्व बड़े धूमधाम उत्साह के साथ श्री गुरुद्वारा साहब एबी रोड पर मनाया गया।

आज सुबह श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति हुई। उसके पश्चात दोपहर को कीर्तन दीवान सजाए गए। कीर्तन दीवान में भाई अमृतपाल सिंह मुंबई वाले द्वारा गुरमत विचार रखे गए। बारामुला कश्मीर से पधारे भाई अरविंदर पाल सिंह एवं हजूरी जत्था भाई अमर सिंह द्वारा कीर्तन गायन किया गया। दोपहर में पाठ साहब की समाप्ति हुई। इसके पश्चात गुरु का अटूट लंगर कराया गया। रात्रि 9 बजे से शबद कीर्तन तथा कथा विचार की शुरुआत की गई। श्री गुरु नानक देवजी का जन्म उत्सव रात्रि 1.20 बजे आतिशबाजी के साथ मनाया गया।

समाज के अध्यक्ष सरदार दिलीप सिंह जुनेजा, सचिव सरदार गुरु चरण सिंह सलूजा द्वारा शहरवासियों को इस महान पर्व पर समाज की ओर से शुभकामनाएं प्रेषित की गई। पिछले 5-7 दिनों से प्रभात फेरी एवं कवि दरबारों का भी आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्री गुरुद्वारा साहिब में लोगों ने दर्शन लाभ लिए।

इस दौरान श्री गुरुद्वारा साहिब एवं तुकोजीराव पवार स्टेडियम में दिव्य योग संस्थान के राजेश बैरागी के सानिध्य में योग साधकों द्वारा लगभग 1000 दियों से गुरुद्वारा साहिब में दीप प्रज्ज्वलन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *