Uncategorized
मावि महाकाल कॉलोनी में लोकल परीक्षाओं का घोषित किया रिजल्ट


देवास। शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में कक्षा पहली से चौथी एवं छठवीं-सातवीं का रिजल्ट घोषित किया गया। रिजल्ट प्राप्त कर बच्चे उत्साहित हुए। बच्चों को ग्रीष्म अवकाश में होमवर्क हेतु प्रयास पुस्तिका भी वितरित की गई। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि सत्र 2021-22 का वार्षिक रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। सभी विद्यार्थियों को ग्रीष्मावकाश में होमवर्क हेतु प्रयास नामक पुस्तिका वितरित की गई, जिसे बच्चे घर पर हल करेंगे और समय-समय पर शिक्षक से चेक भी करवाएंगे। इस अवसर पर सभी बच्चों को ठंडी छाछ का वितरण किया गया।




