धर्म-अध्यात्म

भोमिया जी का प्राकृतिक रंगों से किया महा अभिषेक

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। बागली मार्ग स्थित मनकामेश्वर भोमियाजी मंदिर में राधा कृष्ण होली के तहत भोमियाजी की मूर्ति का परंपरागत आयुर्वेदिक औषधि केसरिया एवं पलाश (खाकर) के फूलों से बने रंगों से मस्तकभिषेक किया गया। पंडित विद्याधर वैष्णव, अभिषेक जोशी नवीन शर्मा, विनय तिवारी, आदर्श शर्मा, दिव्यांश पाठक, राज्य शर्मा, पीयूष शर्मा, मुकुंद जोशी आदि बटुकों ने अभिषेक किया। श्रद्धालु पूर्व सरपंच रामचंद्र दांगी, भगवानसिंह पिंडोरिया, देवकरण यादव, हरिनारायण यादव, एडवोकेट गोविंद यादव, जुगल पाटीदार, श्रीराम पाटीदार, मुकेश बाबा, शिवनारायण पाटीदार, हरिनारायण पाटीदार, बेहरी-बागली, नयापुरा, छतरपुरा, चापड़ा, अमरपुरा के श्रद्धालु उपस्थित रहे। हनुमान जी महाराज का आकर्षक श्रृंगार भी किया गया। विशेष रूप से ब्राह्मणों ने चतुर्थी के दिन से ही भोमिया जी महाराज के अभिषेक की तैयारी फल, फूल रस, शहद, दूध-दही, शकर, घी आदि सामग्री एकत्रित कर प्रातः काल होते ही 10001 लीटर केसरिया रंग से भगवान का अभिषेक किया। सभी श्रद्धालुओं ने 21 कलश लोटे से बारी-बारी अभिषेक किया। पंडित विद्याधर वैष्णव के अनुसार ब्रज की होली याद यहां पर ताजा हो गई। श्रद्धालुओं द्वारा पर्व पर एक-दूसरे को बधाई देते हुए, यहां चल रही अखंड रामायण की धुन पर ठीक 12 बजे महाआरती की गई।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button