राज्य

Delhi Metro Services | Delhi Metro की सेवाएं Holi के दिन दोपहर ढाई बजे से होंगी शुरू

Share

[ad_1]

Delhi metro

File Photo

नई दिल्ली. दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) की सेवाएं होली के दिन दोपहर ढाई बजे से शुरू होंगी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। रंगों का त्योहार आठ मार्च को मनाया जाएगा।

डीएमआरसी (DMRC) ने एक बयान में कहा, “होली के त्योहार के दिन यानी आठ मार्च, 2023 (बुधवार) को रैपिड मेट्रो/एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 14:30 बजे (दोपहर 2:30 बजे) तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।”

बयान में कहा गया है कि मेट्रो ट्रेन सेवाएं उस दिन सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी। अधिकारियों ने बताया कि आठ मार्च को दोपहर 2:30 बजे के बाद मेट्रो फीडर बस सेवाएं भी पूर्ववत शुरू हो जाएंगी। (एजेंसी)



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button