आपका शहरप्रशासनिक

नेमावर: नवागत सीएमओ ने किया नगर का निरीक्षण

Share

नेमावर(संतोष शर्मा)।

दुर्गा मंदिर थाने के पास से बस स्टेण्ड तक तैयार होने बाले करीब 1 किमी आंतरिक फोरलेन रोड के निर्माण को अतिशीघ्र प्रारम्भ कराने व स्वछ सुंदर नेमावर हो को दृष्टिगत रखते हुए नवागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी बलीराम मण्डलोई, उपयंत्री संतोष कुमार बागमोर व नगर परिषद की टीम व पहल टीम द्वारा बस स्टेण्ड के आस-पास के दुकानदारों के द्वारा नालियों के ऊपर किया गया अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही कर आगामी 3 दिवस में अतिक्रमण को हटाए जाने की हिदायत दी गई कि तीन दिवस पश्चात अतिक्रमण हटाये नही जाने की स्थिति में नगर पालिका की टीम द्वारा किये गए अतिक्रमण को हटाया जाकर जप्ती की कार्यवाही की जावेगी। यह नागरिकों व दुकानदारों हिदायत दी गई। नवागत सीएमओ बलिराम मंडलोई ने नगर के आंतरिक मार्गो का भी निरीक्षण किया तथा नालियों की साफ सफाई अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि आमजन को रोड पर नालियों के चोक होने पर सड़क पर फैलते गन्दे पानी से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button