क्राइम

देवास में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी की दबिश, 2150 किलो महुआ लाहन जब्त

45 लीटर कच्ची शराब भी मिली, 2.25 लाख रुपये की सामग्री जब्त; पांच प्रकरण दर्ज

Share

 

देवास। शहर में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने कई संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी।

मीरा बावड़ी से लेकर अंबेडकर नगर और चाणक्यपुरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान टीम ने 45 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब और 2150 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 2 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है। मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत पांच प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

कई संदिग्ध क्षेत्रों में गश्त और दबिश-
कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी बसंती भूरिया के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी द्वारा गठित टीम ने मीरा बावड़ी, तोड़ी वार्ड, भवानी सागर, अंबेडकर नगर, प्रताप नगर, चंदाना, चाणक्यपुरी और मल्टी सहित कई संदिग्ध क्षेत्रों में गश्त की। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध मदिरा और महुआ लाहन जब्त किया गया।

अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई जारी-
आबकारी विभाग के अनुसार, जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय और परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के कारोबार पर नियंत्रण लगाने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

आज की कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी नीलेश पवार, आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, योगेंद्रसिंह ठाकुर, अरविंद सोलंकी, राजाराम रैकवार, आबकारी मुख्य आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, सुरेंद्र वर्सी, अरविंद जिनवाल, दीपक तटवाड़े, आबकारी आरक्षक आशीष गुप्ता तथा नगर सैनिक किशोर सिसोदिया सम्मिलित रहे।

Back to top button