Dewas: खातेगांव में एक ही दिन में 180 मिमी बारिश, जिले में अब तक 361 मिमी बरसात दर्ज

सतवास, कन्नौद और सोनकच्छ भी बारिश से तरबतर, पिछले साल की तुलना में दोगुने से ज्यादा पानी बरसा
देवास। मानसून अब देवास जिले पर पूरी तरह मेहरबान हो गया है। शुक्रवार को जिले में औसतन 54.78 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि खातेगांव में सबसे अधिक 180 मिमी बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश से जल स्त्रोतों में पानी भर गया है। किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।
कलेक्टर कार्यालय (भू-संसाधन प्रबंधन) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, 1 जून से अब तक जिले में औसतन 361.44 मिमी वर्षा हो चुकी है। यह पिछले वर्ष इसी अवधि में हुई 155.33 मिमी बारिश की तुलना में दोगुने से भी अधिक है। इससे साफ है कि इस बार मानसून ने अच्छी शुरुआत की है।
कहां कितनी बारिश हुई?
खातेगांव: 180 मिमी
सतवास: 89 मिमी
कन्नौद: 68 मिमी
सोनकच्छ: 53 मिमी
हाटपिपल्या: 26 मिमी
उदयनगर: 25 मिमी
टोंकखुर्द: 19 मिमी
देवास: 17 मिमी
बागली: 16 मिमी
अब तक सबसे ज्यादा बारिश कहां?
मानसून सीजन में अब तक खातेगांव सबसे आगे है, जहां 720 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसके बाद:
सोनकच्छ – 376 मिमी
सतवास – 362 मिमी
उदयनगर – 355 मिमी
टोंकखुर्द – 328 मिमी
कन्नौद – 310 मिमी
बागली – 296 मिमी
हाटपिपल्या – 276 मिमी
देवास – 230 मिमी
बारिश के इन आंकड़ों से जिले में खरीफ फसलों के लिए अनुकूल स्थिति बन गई है। हालांकि, निचले इलाकों और नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।




