देवास

विश्व पर्यावरण दिवस पर जैन समाज सामाजिक संगठन ने किया पौधारोपण, हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प

Share

 

महावीर धाम दिगंबर जैन मंदिर परिसर में लगाए विभिन्न प्रजातियों के पौधे, संरक्षण और नियमित देखभाल का दिया संदेश

देवास। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जैन समाज सामाजिक संगठन ने महावीर धाम दिगंबर जैन मंदिर परिसर स्थित गार्डन में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में समाजजनों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया तथा हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के फूल और लंबी अवधि वाले पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि केवल पौधारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों को पेड़ बनने तक उनकी देखभाल करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उन्हें सुरक्षित रखने की अपील करते हुए कहा कि पौधारोपण ऐसे स्थानों पर किया जाए, जहां उनकी निरंतर देखरेख संभव हो सके।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए समाजजनों ने हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जैन समाज सामाजिक संगठन के नरेंद्र जैन, दिलीप चौधरी, विनोद जैन, अरुण जैन, प्रवीण पानाेत, पारस जैन, निलेश छाबड़ा, गिरीश संघवी, प्रमोद जैन, निलेश जैन, आरसी जैन, प्रमोद तांतेड, राजेश जैन सहित ललित शर्मा, शेखर कौशल, तरुण मेहता, सिद्धार्थ मोदी, अतुल बगलीकर, खुमानसिंह बैस, चेतन राठौर, राहुल परमार, जितेंद्र मारू, रघुनंदन समाधिया, वरुण राठौर, दीपेश जैन, विकास जैन, पीयूष जैन, संदीप राठौर एवं मंदिर ट्रस्ट मंडल एवं महिला मंडल उपस्थित थे।

Back to top button