इंदौर

तेज आंधी से बिजली व्यवस्था प्रभावित, 40 स्थानों पर गिरे पेड़

Share

 

800 कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा, तीन घंटे में सभी 33 केवी फीडरों की आपूर्ति सामान्य

इंदौर। शहर में सोमवार को आई तेज आंधी और बारिश के कारण करीब 40 स्थानों पर बिजली लाइनों और पोलों के पास पेड़ एवं बड़ी शाखाएं गिर गईं, जिससे कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के लगभग 800 कर्मचारियों ने युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य करते हुए मात्र तीन घंटे में सभी 33 केवी फीडरों की आपूर्ति सामान्य कर दी।

सोमवार अपराह्न शहर में मौसम में भारी बदलाव देखने को मिला। तेज आंधी, वर्षा के दौर चला। आंधी से करीब 40 स्थानों पर 33 केवी लाइनों, पोल के पास पेड़, विशाल शाखाएं गिरने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। बिजली आपूर्ति सामान्य करने के लिए करीब 800 कर्मचारी लगाए गए। साढ़े सात बजे सभी 33 केवी लाइनों को सामान्य कर दिया गया, कुछ स्थानों पर 11 केवी लाइनों पर पेड़ों की शाखाएं आने से आपूर्ति बाधित हैं, इसे अगले दो घंटों में सामान्य कर दिया जाएगा।

अपरान्ह से शाम तक जोन की टीमों ने आपूर्ति संबंधित दो हजार से ज्यादा शिकायतों का समाधान किया। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने पोलोग्राउंड स्थित स्कॉडा कंट्रोल सेंटर से आपूर्ति सुधार की पल पल की जानकारी ली। मुख्य अभियंता आरसी जैन, शहर अधीक्षण यंत्री मनेंद्र गर्ग ने प्रत्येक कार्यपालन यंत्री, जोन प्रभारी से चर्चा की।

Amaltas hospital dewas

Back to top button