धर्म-अध्यात्म

30 साल बाद गुराड़िया कला में गांव गेर माता पूजन का आयोजन

Share

देवास/हाटपिपल्या (विजेंद्रसिंह ठाकुर)। चापड़ा के समीप गांव गुराड़िया कला में सामूहिक गांव गेर माता पूजन का आयोजन 30 वर्ष बाद हो रहा है।

गुरुवार को सबसे पहले एक बजे से पूजन की शुरुआत गांव के पटेल देविसिंह पटेल ने की जहां हजारों की संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु। सभी समाज के ग्रामीणों ने मां शीतला का पूजन किया।

इस अवसर पर पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई। पूरे गांव में  सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। यहां 30 साल बाद हो रहे गांव गेर माता पूजन के दौरान अशांति फैलाने वाले लोगों पर भी नजर रखी जा रही है।

इससे पूर्व गांव में माता पूजन की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हर्षोल्लास खुशी की लहर दौड़ गई। पंडितों के अनुसार 12 साल में गांव गेर माता पूजन का आयोजन होता है लेकिन गांव गेर माता पूजन में पटेल को माताजी सपने में आकर माता पूजन का निर्देश देती हैं। जब तक सपने में गांव के मुखिया को माताजी नहीं बताती तब तक ग्रामीण गांव गेर माता पूजन का आयोजन नहीं करते हैं।

वहीं टोंकखुर्द नगर में 22 साल बाद गांव गेर माता पूजन का आयोजन हुआ, वहीं ग्राम बालाखेड़ा में 17 साल बाद गांव गेर माता पूजन का आयोजन हुआ। वहीं समाज का एकमात्र गांव जिरवाय हैं जहां हर 12 साल में गांव गेर माता पूजन का आयोजन समाजजनों द्वारा किया जा रहा है।

Back to top button