धर्म-अध्यात्म

गिरिराज जी के जयकारों के साथ ब्रज यात्रा पर रवाना हुए भक्त

– मां चामुंडा मां तुलजा भक्त मंडल के 450 से अधिक सदस्य करेंगे परिक्रमा
– बरसाना एवं वृंदावन दर्शन के साथ गोमाता व वानर सेना के लिए अन्नकूट की व्यवस्था
देवास। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मां चामुंडा मां तुलजा भक्त मंडल के 450 से अधिक सदस्य शुक्रवार शाम को ट्रेन से ब्रज यात्रा के लिए रवाना हुए। ब्रज की यात्रा में सभी सदस्य दर्शन-पूजन के साथ गिरिराज जी की परिक्रमा करेंगे। यह मंडल की यात्रा का दसवां वर्ष है।
मंडल के सदस्य 14 जनवरी को सुबह मुथरा पहुंचेंगे। यात्रा के दौरान मंडल के सदस्य सुबह 9 बजे गोविंद कुंड पर बाबा का अभिषेक, श्रृंगार करेंगे। छप्पन भोग लगाया जाएगा। साथ ही संगीतमयी आरती की जाएगी। इसके पश्चात गोमाता एवं वानरसेना का अन्नकूट होगा। अभिषेक के पश्चात मंडल के सदस्य बरसाना एवं वृंदावन दर्शन के लिए रवाना होंगे। जहां राधारानी-बिहारी जी, प्रेम मंदिर सहित अन्य मंदिरों में दर्शन करेंगे। 15 जनवरी को सुबह 9 बजे से बाबा की आरती कर बैंड-डीजे पर भजनों के साथ परिक्रमा प्रारंभ होगी। परिक्रमा में पुरुष सफेद कुर्ता-पायजामा, जैकेट, पगड़ी, दुपट्टा एवं महिलाएं लाल साड़ी, पगड़ी एवं दुपट्टा धारण करेंगी। 16 जनवरी को मंडल के सदस्यों का सुबह 9 बजे आगमन होगा।
विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने बताया कि मां चामुंडा मां तुलजा भक्त मंडल विगत 10 वर्षों से गिरिराज जी की परिक्रमा के लिए जा रहा है। यूं तो हर महीने हमारे ग्रुप के सदस्य गिरिराजजी की परिक्रमा के लिए जाते हैं, लेकिन जनवरी माह में हर साल 400 से 450 सदस्य सामूहिक रूप से यात्रा पर जाते हैं। इस बार भी 450 से अधिक सदस्य यात्रा पर जा रहे हैं। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन करते हुए बैंड-बाजे, डीजे के साथ भक्त परंपरागत वेशभूषा में परिक्रमा करेंगे।
यात्रा में महापाैर गीता अग्रवाल, विधायक व महापौर प्रतिनिधि श्री अग्रवाल के साथ निगम मेयर इन काउंसिल सदस्य रामदयाल यादव, जितेंद्र मकवाना, विपुल अग्रवाल, मुकुल अग्रवाल, देवेंद्र बंसल, बलराम प्रजापति, मुकेश चौहान, संतोष शर्मा, राकेश सोलंकी, अशोक राठौर, संजय मालवीय, विष्णु पटेल, आशीष अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, अमित पंडित, अरुण शर्मा, संजय शर्मा, दीपचंद सोनी, मनोहर बिलावलिया, सत्यनारायण पटेल, मनोज डोरिया, देवेंद्र नवगोत्री, कैलाश पटेल, रमेश चौधरी, बाबूलाल चौधरी, राजेश गौड़, रचिता राणा, आलोक मंगल, सचिन मंगल, मनीष अग्रवाल, अक्षय गर्ग, सुनील अग्रवाल, रघुवीर ठाकुर सहित देवास, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, पेटलावाद, मंदसौर, आगर आदि स्थानों के भक्त शामिल हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button