धर्म-अध्यात्म

बाबा श्याम कीर्तन में उमड़ा जनसैलाब

Share

 

भौरासा (मनोज शुक्ला)। नगर के बस स्टैंड पर चैत्र कृष्ण पक्ष में हिंदू नववर्ष की शुरुआत के अवसर पर श्री खाटूश्याम की आलौकिक भजन संध्या एवं श्याम महाकीर्तन का आयोजन किया गया।

यह आयोजन श्याम प्रेमियों द्वारा बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भव्य दरबार सजाया गया, 56 भोग अर्पित किए गए, पुष्प वर्षा की गई तथा आलौकिक श्रृंगार के साथ इत्र और केसर की सुगंध से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर भजन गायक कान्हा व्यास (ग्वालियर), ऋषिका ठाकुर (ग्वालियर) एवं अमित पारीक (मक्सी) ने श्री श्याम भगवान के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन पर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
कार्यक्रम में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए और कीर्तन का लाभ लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। इस आयोजन का संचालन भौरासा श्याम परिवार द्वारा किया गया।

Back to top button