देवास
जनगणना के लिए हो रही प्रत्येक घर की नंबरिंग

सिरोल्या (अमर चौधरी)। ग्राम पंचायत सिरोल्या द्वारा आगामी जनगणना के लिए मकानों की नंबरिंग ग्राम में चल रही है।
क्षेत्र में दिनभर ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि कोटवार के साथ मकानों की नंबरिंग कर रहे हैं। शासकीय स्थल में उपस्थित हल्का पटवारी रामप्रसाद मालवीय, ग्राम पंचायत सचिव भगवानसिंह चौधरी, हाईस्कूल के प्राचार्य विक्रमसिंह मालवीय, शिक्षक सोहनलाल पटेल, राकेश ठाकोर, मुन्नालाल मालवीय, संजय जायसवाल, सुरेश जिराती आदि उपस्थित थे।




