इंदौर
एक वर्ष के दौरान 45 नए सब स्टेशन तैयार कर बिजली आपूर्ति

इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी उपभोक्ता सेवा संचालन और बिजली की बढ़ती मांग की गुणवत्ता के साथ पूर्ति करने के लिए सघनता से प्रयास कर रही है।
पिछले एक वर्ष के दौरान 33/11 केवी के 45 नए सब स्टेशन बनाकर किसानों, उद्योगों, घरेलू, गैर घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए बिजली प्रदाय प्रारंभ कर दिया है। एक वर्ष में आरडीएसएस के 32 और एसएसटीडी के 13 सब स्टेशनों का निर्माण हुआ है। इन नए सब स्टेशनों को मिलाकर मालवा निमाड़ में कुल सब स्टेशनों की संख्या 1550 के पार हो गई है। उज्जैन शहर के कुछ स्थानों पर अंडर ग्राउंड केबल स्थापना का कार्य कुशलता से किया गया है।



