देवास

उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारी व कर्मचारी हुए सम्मानित

Share

टोंकखुर्द (नन्नू पटेल)। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. माया कल्याणी के निर्देशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र व शील्ड से सम्मानित किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोकखुर्द परिसर में सर्वप्रथम सीबीएमओ डॉक्टर कल्याणी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई। उसके बाद ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर विनोद पाटीदार, डॉ रवि नागर, नर्सिंग ऑफिसर आभा कुलपति, महिमा राणा, रेडियोग्राफर उषा सोलंकी, लैब टेक्नीशियन जयपाल सिंह, सीएचओ राहुलसिह, स्वास्थ्य कर्मचारी कृष्णमूर्ति शिवहरे, एएनएम दीपा देवड़ा, मनीषा मालवीय, रतनलाल चौहान, विशाल डगलिया, और खुर्शीद बी को उत्कृष्ट कार्य करने पर मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कल्याणी द्वारा शील्ड एवं प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया। इसके अलावा फार्मासिस्ट अशोक कामदार एवं मलेरिया इंस्पेक्टर राम अवतार सिंह गौड़ को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए जनपद पंचायत टोकखुर्द द्वारा कार्यक्रम मे शील्ड व प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बीपीएम फिरोज शेख, बीसीएम सारिका काजी, डॉ मीनाक्षी, डॉ राजेश नागर, दिनेश कारपेंटर, गुलरेज शेख सहित विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित हुए। संचालन गोवर्धनसिह पारसनिया ने किया। आभार सुपरवाइजर रायसिंह मालवीय ने माना।

Back to top button