इंदौर जिले के 55 हजार उपभोक्ताओं को समाधान लाभ

इंदौर। प्रदेश शासन ऊर्जा विभाग की समाधान योजना का लाभ दिलाने के लिए पूरजोर प्रयास किए जा रहे है। इसी क्रम में इंदौर जिले के सबसे ज्यादा 55 हजार बकायादार बिजली उपभोक्ताओं ने सरचार्ज माफी का लाभ लेकर शेष राशि बिजली कंपनी को जमा कराई है।
इंदौर जिले के बाद रतलाम जिले के 50 हजार, उज्जैन जिले 49500 , खरगोन में 44 हजार, उपभोक्ता समाधान योजना से लाभान्वित हुए है। अन्य जिलों में धार जिला 37 हजार, बड़वानी 35 हजार, मंदसौर जिला 34 हजार, देवास 33 हजार उपभोक्ता लाभान्वित हुए है। शेष जिलों में 14 हजार से 30 हजार उपभोक्ताओं ने समाधान योजना में पंजीयन कराने के बाद संपूर्ण बिजली बिल मूल राशि या किश्तों में राशि जमा कर सरचार्ज में रियायत प्राप्त की है।
योजना के अंतर्गत घरेलू, गैर घरेलू, कृषि, औद्योगिक क्षेत्र के बकायादार उपभोक्ताओं को तीन माह या अधिक समय के बकाया बिल का भुगतान एक मुश्त मूल राशि चुकाने पर सरचार्ज में शत प्रतिशत छूट दी जा रही है, वहीं किश्तों में मूल बिजली बिल चुकाने पर 90 प्रतिशत तक सरचार्ज माफी का प्रावधान है। शत प्रतिशत अधिभार माफी की अंतिम तिथि 31 जनवरी नियत हैं।


