धर्म-अध्यात्म

सद्गुरु कबीर सर्वहारा प्रार्थना स्थली प्रताप नगर में दो दिवसीय बसंत महोत्सव 22 जनवरी से

Share

 

– मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित देशभर के विभिन प्रातों से साध संगत होंगे शामिल

देवास। सदगुरु कबीर सर्वहारा प्रार्थना स्थली प्रताप नगर में सद्गुरु मंगल नाम साहेब के सानिध्य में 22 एवं 23 जनवरी को दो दिवसीय बसंत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

सद्गुरु मंगल नाम साहेब ने गुरु शिष्य संवाद के दौरान बताया कि 22 जनवरी को शाम 6 बजे संध्या पाठ, शाम 7 बजे संध्या आरती की जाएगी। दूसरे दिन 23 जनवरी को सुबह 8 बजे गुरु महिमा पाठ, सुबह 11 बजे ध्वजारोहण, दोपहर 1 बजे निर्गुणी भजन, गुरु शिष्य संवाद, गुलाल महोत्सव एवं शाम 7 बजे सात्विक यज्ञ का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न प्रातों से साध संगत शामिल होंगे।

सदगुरु मंगल नाम साहेब, नितिन साहेब, नीरज साहेब को नारियल भेंट कर अपने जीवन को सार्थक एवं सफल बना कर गरिमामय पूजन कर गुलाल महोत्सव मनाया जाएगा। सभी साध संगत द्वारा इस दौरान अपने जीवन को नशा और व्यसन मुक्त जीवन जीने हेतु संकल्प लिया जाएगा। गुरु शिष्य संवाद के दौरान सद्गुरु मंगल नाम साहेब को साध संगत ने नारियल भेंटकर आशीर्वचन लिया। यह जानकारी सेवक वीरेंद्र चौहान ने दी।

Back to top button