ग्राम पंचायत में चौधरी ने संभाला कार्यभार, पदभार के बाद कहा पूरी निष्ठा से करूंगा काम

सिरोल्या (अमर चौधरी)। ग्राम पंचायत सिरोल्या में सोमवार को भगवानसिंह चौधरी ने सचिव का पदभार ग्रहण कर अपना कार्यभार संभाला।
इस अवसर पर कहा कि मैं ग्राम पंचायत के सभी कार्यों को पूरी ईमानदारी के साथ ही निष्ठापूर्वक करूंगा। उन्होंने सर्वप्रथम मनकामेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। उसके बाद ग्राम पंचायत कार्यालय में आकर मां सरस्वती का दीप प्रज्ज्वलित कर पूजन किया। उसके बाद उनका ग्राम पंचायत सिरोल्या की सरपंच मनीषा शेखर चौधरी ने पुष्पमाला से स्वागत किया एवं गांव के महत्वपूर्ण विकास कार्यों पर संवाद किया। सचिव कन्हैयालाल पटेल ने उन्हें ग्राम पंचायत के कार्यालय की चाबी सौंपी व अभिवादन किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, आसपास की ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं पंचगणों ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया एवं मुंह मीठा करवाया। इस अवसर पर कई ग्रामवासी उपस्थित थे।




