आनंद मार्ग के धर्म शास्त्र आनन्द सूत्रम की प्रतियोगिता का शुभारंभ

देवास। आनंद मार्ग प्रचारक संघ देवास के हेमेंद्र निगम काकू ने बताया कि आनंद मार्ग के धर्मशास्त्र आनंद सूत्रम की विश्व स्तरीय प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में संस्था के सदस्य भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में विदेशों सहित भारत के विभिन्न शहरों देवास, उज्जैन, रेहटी, भोपाल, इंदौर के प्रतियोगी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम निर्णायकों द्वारा घोषित कर विजेता को पुरस्कृत किया जाएगा।
आनंद मार्ग प्रचारक संघ देवास के भुक्ति प्रधान दीपसिंह तंवर ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आचार्य रामेन्द्रानंद अवधूत एवं अवधूतिका चित्तप्रभा आचार्य मनीला सेक्टर थे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि इस ऑनलाइन प्रतियोगिता से आध्यात्मिक साधकों को धर्म शास्त्र के मर्म सहित सनातन धर्म की जानकारी मिलेगी। कार्यक्रम में प्रभात संगीत का गायन सुन्दरम दादा, किरण दीदी, रत्नेश दादा द्वारा किया गया। निर्णायक की भूमिका आचार्य कल्याण मित्रानंद अवधूत व दिनेश प्रकाश दादा निभा रहे हैं।टाइम कीपर की भूमिका निरूपण देव दादा निभा रहे हैं। प्रतियोगिता में 5 से 84 वर्ष की आयु के साधकगण भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन व्यंजना दीदी एवं अजय भल्ला ने किया।




