धर्म-अध्यात्म

पीले चावल देकर निमंत्रण के साथ हिन्दू सम्मेलन की तैयारी तेज

Share

 

17 जनवरी को टिनोनिया माताजी मेला परिसर में होगा आयोजन

देवास। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष (2025–2026) के उपलक्ष्य में समाज को संगठित करने और सामाजिक समरसता को सशक्त करने के उद्देश्य से बिजासन माता टिनोनिया क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन को लेकर आयोजकों द्वारा क्षेत्र में पीले चावल देकर समाजजनों को आमंत्रित किया जा रहा है।

यह हिन्दू सम्मेलन 17 जनवरी को सुबह 10 बजे टिनोनिया माताजी मेला परिसर में आयोजित होगा। सम्मेलन में धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर चर्चा की जाएगी। समाज में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक चेतना को और अधिक मजबूत करने पर वक्ता विचार रखेंगे।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अपने शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में मंडल स्तर पर इस प्रकार के सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है।

सम्मेलन को लेकर सत्यनारायण पटेल, सर्वेश केलवा, नीलेश जाट, केदार चौधरी, मनोहर सिंह राजपूत, गिरीशजी, नितिन चौधरी, मूकट पटेल, जगदीश पटेल एवं पवन तंवर द्वारा क्षेत्र में जनसंपर्क कर आमजन को कार्यक्रम में सहभागी बनाने के लिए पीले चावल देकर निमंत्रण दिया जा रहा है।

Amaltas hospital dewas

Back to top button