35 साल की सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हुए नरेंद्र जाजू, नगर में निकला जुलूस, पुष्पमालाओं से किया स्वागत

35 सालों में इतने कम ट्रांसफर आपकी बेदाग सेवा का परिचायक- सचिव परिहार
देवास/सोनकच्छ। अपने 35 वर्ष के सफल व बेदाग कार्यकाल को पूरा करते हुए सोनकच्छ निवासी नरेंद्र कुमार जाजू बुधवार को कृषि उपज मंडी देवास से सहायक उप निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए। अपने कार्यकाल में जाजू ने सोनकच्छ, मंदसौर, बागली जैसी मंडियों में अपनी सेवा दी है।

देवास मंडी में बुधवार को सेवानिवृत्त होने पर उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। सचिव अरविंद परिहार, लिपिक रमेशचंद्र मालवीय, शिवानंद दुबे, गजराज सिंह ठाकुर, समंदरसिंह गौड़, मंडी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश चौधरी, लेखापाल शुभम व्यास, रूपा जैन, सुजाता शिरोमणि व प्रतिभा पोरवाल सहित तुलावटी-हम्माल संघ अध्यक्ष नेहरूसिंह ठाकुर उपस्थित थे।

मंडी सचिव परिहार ने कहा कि जाजू ने इतने वर्षों में इतनी कम मंडियों में ट्रांसफर होकर सेवा दी है जो इस बात का प्रमाण है कि बेदाग सेवा व सेवा अनुरूप कार्य के परिचालक है। इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। आभार नरेंद्र कुमार जाजू ने माना। इसके बाद वाहन के मध्यम से सोनकच्छ प्रस्थान के दौरान भौरासा फाटा, नेवरी फाटा में उनका स्वागत किया गया। जिसके बाद सोनकच्छ मंडी में जुलूस की शुरुआत हुई।

मंडी कर्मचारियों ने पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। एमजी रोड से होते हुए यात्रा बस स्टैंड होते हुए निजी गार्डन पहुंची। इस दौरान नगर के वरिष्ठजनों व युवाओं ने स्वागत कर सफल कार्यकाल की बधाई दी।




