देवास

कैलादेवी मंदिर परिसर में हुआ पौधारोपण

Share

देवास। वीर बलिदानी सुनील जोशी के नाम पर आयोजित राष्ट्र चिंतन कार्यक्रम के अंतर्गत कैला देवी मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रवादी विचारक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल विचारों से नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण जैसे सकारात्मक कार्यों से भी होता है। पेड़ लगाना भावी पीढ़ियों के लिए जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसा है। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता बुद्धसेन पटेल, वासू परमार, दीपक गर्ग सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और वीर बलिदानी सुनील जोशी के राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया।

Back to top button