राज्यपाल से कलाव्योम फाउंडेशन के प्रतिनिधियों की शिष्टाचार मुलाकात

देवास। कलाव्योम फाउंडेशन की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के संदर्भ में कलाव्योम के अध्यक्ष अशोक श्रीमाल और मोहित सिंह ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल से शिष्टाचार भेंट की।

मुलाकात के दौरान कलाव्योम फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, कला, संस्कृति, पर्यावरण तथा सामाजिक चेतना के क्षेत्र में संचालित विविध कार्यक्रमों, उपलब्धियों एवं भावी पहलों की विस्तृत जानकारी राज्यपाल को प्रदान की गई। विशेष रूप से युवाओं एवं विद्यार्थियों के समग्र, मूल्यपरक तथा रचनात्मक विकास को केंद्र में रखकर संचालित ‘ज्ञानव्योम’ पहल पर सार्थक चर्चा हुई, जिसे राज्यपाल श्री पटेल ने एक अभिनव, दूरदर्शी एवं प्रभावी शैक्षणिक मॉडल के रूप में सराहा।
इस अवसर पर प्रदेश में कला एवं संस्कृति के संवर्धन हेतु शासन के सकारात्मक सहयोग, सहभागिता तथा नवाचारी पहलों की व्यापक संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।




