इंदौर

छतों से बिजली बनाने वाले उपभोक्ताओं की संख्या एक वर्ष में दुगुनी

Share

 

इंदौर। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने मप्र में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। पश्चिम मप्र मे अब तक पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में 30 हजार 500 से ज्यादा स्थानों पर संयंत्र लगाकर बिजली उत्पादन किया जा रहा है।

प्रतिदिन पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत इंदौर सहित मालवा निमाड़ के 15 जिलों में मंजूरी दी जा रही है। केंद्र शासन द्वारा 30 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य़घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत सब्सिडी प्रदान की जा चुकी है। अब तक कुल 78 हजार रुपए प्रति उपभोक्ता अधिकतम सब्सिडी के हिसाब से 231 करोड़ रुपए की सब्सिडी डीबीटी से अंतरित की जा चुकी है। मालवा निमाड़ में छतों से बिजली तैयार करने वालों की संख्या एक वर्ष (2025) में 23 हजार से बढ़कर दिसंबर अंतिम सप्ताह तक 47 हजार हो गई है। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली य़ोजना में सबसे ज्यादा सोलर संयंत्र इंदौर महानगर में करीब 15 हजार लगे हैं।

पश्चिम मप्र में पीएम सूर्य़घर मुफ्त बिजली योजना व अन्य सोलर संयंत्र मिलाकर कुल 47 हजार स्थानों पर सोलर संयंत्र स्थापित हो चुके हैं। इन रूफ टॉप सोलर नेट मीटर संयंत्रों की बिजली उत्पादन क्षमता अब 335 मैगावाट के पार हो चुकी है।

Back to top button