इंदौर

इंदौर दौरे में जायके का तड़का, मुख्यमंत्री ने पोहा-जलेबी के साथ ली चाय की चुस्की

Share

 

सादगीभरा अंदाज, रेस्टोरेंट के वर्कर्स के साथ फोटो खिंचवाए, संचालक से भी की बातचीत

इंदौर। इंदौर की पहचान सिर्फ स्वच्छता या व्यापार नहीं, बल्कि यहां का लाजवाब स्वाद भी है। रविवार को जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर पहुंचे, तो उन्होंने शासकीय कार्यक्रमों के बीच आम इंदौरी अंदाज को भी पूरी गर्मजोशी से अपनाया। एयरपोर्ट जाते समय अचानक कार रुकवाकर मुख्यमंत्री ने कालानी नगर में पोहा-जलेबी और चाय का आनंद लिया, जिससे यह पल लोगों के लिए खास बन गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रविवार को इंदौर में आगमन हुआ। इंदौर में मप्र पिकलबॉल ऐसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात उन्होंने एयरपोर्ट के रास्ते में अचानक गाड़ी रुकवाई और कालानी नगर स्थित मौसा पराठा हॉउस में इंदौरी पोहा-जलेबी और चाय का लुफ्त लिया। इस दौरान उन्होंने रेस्टोरेंट के वर्कर्स के साथ सहज अंदाज में फोटो खिंचवाए और उनका अभिवादन भी स्वीकारा। साथ ही रेस्टोरेंट के संचालक से आवश्यक चर्चा भी की। इस दौरान जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, विधायक रमेश मेंदोला, सुमित मिश्रा और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहें।

 

Back to top button