देवास

टोंकखुर्द में पत्रकारों का किया सम्मान

टोंकखुर्द। जनपद पंचायत के नवीन सभाकक्ष में पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष पोपसिंह सेंधव ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा थे। विशेष अतिथि शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, जिला पंचायत सदस्य महेंद्रसिंह यशोना, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सूरजसिंह चांदना, टोंकखुर्द सरपंच संघ अध्यक्ष राजेंद्रसिंह गुर्जर, जनपद विधायक प्रतिनिधि जगदीश पटेल, जनपद सदस्य ज्ञानसिंह गुर्जर थे।

मुख्य अतिथि वर्मा ने पत्रकार सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र में स्वतंत्र है। यह लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। मैं कहता हूं कि पत्रकार बंधु असत्य बात पर कभी भी नहीं डरना, सत्य को सत्य ही लिखकर साबित करना। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार निर्भयसिंह कराड़ा, नन्नू पटेल, विजेंद्र सिंह ठाकुर, नरेंद्रसिंह बैस, रवींद्रसिंह कुशवाह, संजयसिंह गुर्जर, पप्पलेश जोशी, डॉ. सुरेश गुर्जर, वकार अहमद सिद्दीकी, इस्लाम पटेल, विजेंद्रसिंह दांगी,  प्रकाश नागर आदि पत्रकारों का सम्मान शाल-श्रीफल एवं शील्ड भेंटकर किया गया। इस अवसर पर टोंकखुर्द ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष राजेश पांदा, नगर परिषद उपाध्यक्ष आरिफ पटेल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष नीतेश धाकड़, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विक्रमसिंह गालोदिया, पार्षद प्रतिनिधि रविंद्रसिंह गौर, पूर्व पार्षद हकीम खान मंसूरी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चरत शिवहरे आदि उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button