प्रशासनिक

युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ’युवा संगम’’ 18 दिसंबर को

Share

देवास। जिले के युवाओं को निजी संस्थाओं में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार युवा संगम आयोजन अन्तर्गत रोजगार स्वरोजगार एवं अप्रेन्टीशिप के अवसर एक ही छत के नीचे उपलब्‍ध कराने के उद्देश्‍य से स्‍व रोजगार, रोजगार एवं युवा संगम का आयोजन मल्‍हार स्‍मृति मंदिर किया जाएगा।

आयोजन 18 दिसम्‍बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। युवा संगम के सफल आयोजन के लिए कलेक्‍टर श्री सिंह ने विभिन्‍न विभागों को दायित्‍व भी सौंपे हैं। युवा संगम में शासकीय विभागों द्वारा युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और कैरियर काउन्सिलिंग की जानकारी भी दी जाएगी तथा युवाओं का स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण किया जाएगा। युवा संगम में विभिन्‍न निजी संस्‍थाओं द्वारा युवाओं का रोजगार के लिए चयन किया जाएगा तथा युवा संगम में ही चयन कर ऑफर लेटर दिए जाएंगे।

Back to top button