धनतेरस पर कुबेर देवता की 108 दीपकों से महाआरती और पंचामृत अभिषेक

देवास। धनतेरस पर्व पर मां चामुंडा सेवा समिति व बीएनपी सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में बैंक नोट प्रेस परिसर स्थित कुबेर देवता की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।
धनतेरस पर बैंक नोट प्रेस परिसर स्थित कुबेर देवता की सुबह 9:15 बजे व सर्वोच्च शक्ति मां तुलजा भवानी, मां चामुंडा के दरबार में स्थित कुबेर देवता की शाम 4 बजे 108 दीपकों से महाआरती कर पंचामृत अभिषेक के साथ पूजा-अर्चना की जाएगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैंक प्रेस के मुख्य महाप्रबंधक केदारनाथ महापात्रा, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीनियर कमांडेंट, अपर महाप्रबंधक, शिवपाल सिंह, उप महाप्रबंधक अभिराजसिंह ठाकुर, जेजीएम गणेश कुमार, विवेक सिंह, सुनील दुपारे, अनिल कुमार, प्रशांत महाजन के आतिथ्य में प्रेस के समस्त अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा संपन्न होगी। बीएनपी सेवा समिति के संरक्षक रामेश्वर जलोदिया ने बताया कि बैंक नोट प्रेस के समस्त विभागों में महालक्ष्मी का पूजन किया जाएगा। बीएनपी सेवा समिति के रामेश्वर जलोदिया, नरेंद्र मिश्रा, अभिषेक अवस्थी, रमेश विश्वकर्मा, उम्मेद सिंह राठौड़, दिनेश सांवलिया, सुशील शिंदे ने सभी पदाधिकारियों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।



