मां चामुंडा सेवा समिति ने सत्य साई बाबा की पालकी का पूजन कर आरती की

देवास। सत्य साई सेवा समिति द्वारा सत्य साई बाबा कि पालकी रथ को पूरे नगर में भ्रमण कराया गया। भोपाल चौराहा पर मां चामुंडा सेवा समिति की ओर से पालकी में विराजित बाबा की चरण पादुका की पूजा, आरती की गई। पालकी में चल रहे भक्तों का स्वागत किया गया।
समिति संयोजक रामेश्वर जलोदिया ने कहा, कि सत्य साई बाबा गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल आपूर्ति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कई लोगों के हार्ट ऑपरेशन, वाल के ऑपरेशन में निशुल्क सेवाएं दीं। कई गांव में पेयजल की आपूर्ति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
इस अवसर पर मां चामुंडा सेवा समिति के नारायण व्यास, नरेंद्र मिश्रा, रामेश्वर जलोदिया, उम्मेदसिंह राठौड़, शशिकांत गुप्ता, इंदरसिंह गौड़, दिनेश सांवलिया, संजय ठाकुर, सत्य साई सेवा समिति के किशोर रघुवंशी, सुरेश मुलक, भीमराव देशमुख सहित मातृशक्ति उपस्थित थीं।





