धर्म-अध्यात्म

शरद पूर्णिमा पर मिलने वाली दमा एवं श्वास की दिव्य औषधि का निशुल्क वितरण प्रारंभ

Share

 

 

देवास। शरद पूर्णिमा पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आरोग्य पॉलीक्लिीनिक, जैन मिलन एवं महिला मिलन देवास के तत्वावधान में दमा, श्वास एवं एलर्जी की दिव्य औषधि का निशुल्क वितरण इस वर्ष किसी अपरिहार्य कारण से खीर के साथ नहीं किया जाएगा।

प्रतिवर्ष आने वाले हजारों लाभार्थियों की सुविधा तथा देवास से बाहर के लोगों तक समय से दवा पहुंच सके इसलिए इस दिव्य औषधि की पुड़िया का वितरण व दवा के सेवन विधि का पर्चा तैयार करवाकर इसका वितरण आरम्भ कर दिया गया है। आरोग्य पाली क्लिनिक, परिवर्तन सेलून पहली मंजिल व सेलफोन फोटोकॉपी गौतमदास मैनाश्री काम्प्लेक्स एबी रोड देवास से इस दिव्य औषधि की पुड़िया का वितरण शरद पूर्णिमा 6 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

शिविर संयोजक डॉ. प्रमोद जैन ने बताया कि शरद पूर्णिमा की रात्रि में चंद्रमा की किरणों के साथ अमृत की वर्षा होती है। जब दिव्य औषधि मिश्रित खीर में यह अमृतमयी चंद्र किरणें मिलती है तो यह असाध्य एवं कष्टदायी दमा-श्वास एवं एलर्जी से होने वाली बार-बार की कष्टदायक सर्दी-खांसी में चमत्कारिक लाभ पहुंचाती है। वर्तमान में बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण से आज हर आदमी एलर्जिक अस्थमा एवं सर्दी-खांसी से परेशान है। ऐसे रोगियों को इस दिव्य औषधि से बहुत लाभ पहुंचता है। इस दिव्य औषधि का सेवन प्रत्येक पूर्णिमा को किया जा सकता है और यह दवा हमेशा आरोग्य पाली क्लिनिक मैनाश्री काम्प्लेक्स पर निःशुल्क मिलती है।

जैन मिलन देवास के अध्यक्ष वीर मुकेश जैन बांझल, सचिव अनुभव जैन शास्त्री, महिला मिलन की अध्यक्ष चारु जैन, मंत्री रश्मि जैन व रोबिन हुड आर्मी के अनुज जैन और उनकी टीम ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस दिव्य औषधि को प्राप्त कर लाभ लें।

Back to top button