धर्म-अध्यात्म

मां चामुंडा सेवा समिति ने पूर्व जिलाधीश श्री अवस्थी का संतों के सानिध्य में किया स्वागत

Share

 

देवास। मां चामुंडा सेवा समिति के सेवा पंडाल पर स्वामी रामनारायण जी महाराज, स्वामी पूर्णानंद जी, गोपाल दास जी एवं ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी, पूर्व कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने अपनी अनुकरणीय सेवा देते हुए शारदीय नवरात्रि महापर्व के दौरान मां तुलजा भवानी, मां चामुंडा के दर्शनार्थ टेकरी पर आने वाले श्रद्धालुओं को फरियाली खिचड़ी, हलवा एवं चाय का वितरण किया गया।

इस दौरान मां चामुंडा की टेकरी पर परिक्रमा पाथवे मार्ग की सौगात देने वाले पूर्व कलेक्टर आशुतोष अवस्थी का सपत्नीक संतों के सानिध्य में समिति द्वारा शाल, श्रीफल पगड़ी, मां की चुनरी, पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया।

समिति संयोजक रामेश्वर जालोद ने बताया, कि प्रतिदिन यज्ञ-हवन, कन्या भोज के बाद 24 घंटे निशुल्क चाय, फरियाली खिचड़ी, हलवा महाप्रसादी का वितरण श्रद्धालुओं को किया जा रहा है। अग्रवाल समाज, वाल्मीकि समाज, सेन समाज, रजक समाज, पोरवाल समाज, यशवंत व्यायामशाला के भक्त, पोरवाल समाज के राजेंद्र संघवी, अंकित गुप्ता, यशवंत व्यायामशाला के भेरूलाल चौधरी, समाजसेवी शरद अग्रवाल, दीपक मन्नूलाल गर्ग, पंकज उपाध्याय, शैलेंद्र जोशी, सुरेंद्रसिंह मकवाना, भगवानसिंह गोयल, दुर्गाशंकर गुप्ता, बहादुरसिंह भाटी, प्रतापसिंह मेहता, राजेश गोस्वामी, ओमप्रकाश पटेल, समिति के समस्त सदस्य, पदाधिकारी श्रद्धालुओं की सेवा में निरन्तर लगे हुए हैं।

 

Back to top button