धर्म-अध्यात्म
नवागत संभागायुक्त आशीष सिंह का मां चामुंडा सेवा समिति ने किया स्वागत

देवास। मां चामुंडा सेवा समिति ने समिति संरक्षक पूर्व कलेक्टर नवागत संभागायुक्त आशीष सिंह का इंदौर विधायक मधु वर्मा के आतिथ्य में शाल, श्रीफल, पगड़ी व पुष्पमालाओं से स्वागत कर शारदीय नवरात्रि महापर्व का भावभरा आमंत्रण पत्र दिया।
श्री सिंह ने कहा कि मैं अतिशीघ्र मां तुलजा भवानी व मां चामुंडा के दर्शन कर व्यवस्थाओं का जायजा लूंगा। मां की महिमा ऐसी है, कि देश-विदेश से मां के भक्त दर्शन करने आते हैं। दर्शनार्थियों की सुचारू व्यवस्था करना हम सभी का कर्तव्य है। मां चामुंडा सेवा समिति द्वारा नवरात्रि महापर्व के दौरान दर्शनार्थियों के लिए 24 घंटे निःशुल्क सेवा पंडाल लगाना अनुकरणीय है। सभी को शारदीय नवरात्रि की अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं। आप सभी तन-मन-धन से मां की सेवा में लगे रहे। इस अवसर पर मां चामुंडा सेवा समिति के रामेश्वर जलोदिया, नरेंद्र मिश्रा, नारायण व्यास, उमेदसिंह राठौड़, दिनेश सांवलिया, इंदरसिंह गौड़, शशिकांत गुप्ता, अभिषेक अवस्थी, सुशील शिंदे, स्वामी राधेश्याम बोडाना आदि उपस्थित थे।



