नगर निगम
आयुक्त ने किया वार्ड 21 का औचक निरीक्षण

– कचरा संग्रहण वाहन को भी किया चेक, लापरवाही पर कार्रवाई की
देवास। निगम आयुक्त रजनीश कसेरा ने वार्ड क्रमांक 21 कैलादेवी चौराहा एवं मुख्य सड़क का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कचरा संग्रहण को लेकर स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया को दिशा निर्देश जारी किए।
आयुक्त ने कचरा संग्रहण वाहन को भी चेक किया। चेकिंग के दौरान कचरा संग्रहण वाहन में सेग्रीगेशन में गीला एवं सूखा कचरा सम्मिलित पाया गया। आयुक्त ने तत्काल निगम स्वछता निरीक्षक एवं सेग्रीगेशन प्रभारी रविकृष्ण गोयनार का 7 दिवस का वेतन काटने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी को दिए तथा वार्ड दरोगा भरत सिहोते को निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही कचरा संग्रहण वाहन पर तैनात कर्मचारी को सख्त निर्देश देते हुए गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग संग्रहण कर अलग-अलग डस्टबीनों में डलवाए जाने के निर्देश दिए।





