नगर निगम
गंदगी फैलाने वाले व्यवसायियों पर निगम की स्पॉट फाइन कार्रवाई

देवास। शहर में नागरिकों को स्वच्छ व सुंदर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा के निर्देश पर सोमवार को निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा होटल, दुकान और प्रतिष्ठानों के आसपास साफ-सफाई का ध्यान न रखते हुए गंदगी करने पर स्पॉट फाइन की कार्यवाही कर 3 हजार 400 रुपये की राशि वसूल की गई।
इसमें एबी रोड स्थित अमर स्वीट्स, अपना स्वीट्स, पाकीजा, उज्जैन रोड तथा मोती बंगला वाइन शॉप पर गंदगी पाए जाने पर उक्त प्रतिष्ठानों के व्यवसायियों से निगम की टीम द्वारा स्पॉट फाइन वसूला गया।
कार्यवाही में निगम मुख्य स्वच्छता निरीक्षक हेमंत उबनारे, स्वच्छता निरीक्षक ओमप्रकाश पथरोड़, शंकर सांगते, वार्ड 26 दरोगा शिवा खत्री, अमर सांगते तथा निगम की टीम उपस्थित रही।




