धर्म-अध्यात्म

मां कात्यानी दरबार व गणेश जी के समक्ष हुई 24 घंटे की खड़ी सप्ताहजी

Share

 

बेहरी (हीरालाल गोस्वामी)। क्षेत्र में सुखद वर्षा से प्रसन्न किसान परिवार ईश्वर के प्रति आभार प्रकट कर रहे हैं। इसी क्रम में भक्ति भाव से मां कात्यानी देवी के प्राचीन मंदिर प्रांगण तथा वहीं पंडाल में विराजित रिद्धि-सिद्धि के दाता गणपति जी के समक्ष एक दिवसीय (24 घंटे का) खड़ी सप्ताहजी का आयोजन किया गया।

यह आयोजन पं. अंतिम उपाध्याय के आचार्यत्व में शुक्रवार दोपहर 3 बजे से प्रारंभ हुआ और शनिवार को विशेष पूजा, हवन एवं महाप्रसाद वितरण के साथ पूर्ण हुआ।

ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने बताया कि जब ईश्वर बिना मांगे सब कुछ देता है तो आभार स्वरूप उसका स्मरण और भक्ति करना हम सबका कर्तव्य है।

महिला शक्ति मंडल की सक्रिय भागीदारी-
इस खड़ी सप्ताहजी में महिला शक्ति मंडल की बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने हिस्सा लिया। 24 घंटे खड़े रहकर भजन-कीर्तन किए गए तथा रात्रि में जागरण का आयोजन भी हुआ।

सक्रिय रूप से सहभागी रहीं-
निर्मला उपाध्याय (पुजारन), ललिता पाटीदार, चंपा पाटीदार, कमलाबाई दांगी, रानी पाटीदार, चंदाबाई पाटीदार, कृष्णबाई पाटीदार, शांताबाई पाटीदार, गंगाबाई पाटीदार, सीमा पाटीदार, देवकीबाई, निर्मलाबाई, लाड़कुंवर बाई, सीताबाई, श्यामूबाई, सुंदरबाई, सुगनबाई, नंदाबाई, सोदराबाई ने सहभागिता की। भजन-कीर्तन और जागरण से पूरा वातावरण धर्ममयी और भक्तिमय बन गया।

Related Articles

Back to top button