धर्म-अध्यात्म
शनैश्चरी अमावस्या पर श्री शनिदेव का होगा लघुरुद्राभिषेक व आकर्षक श्रृंगार

देवास। नगर के मीरा बावड़ी स्थित श्री शनिदेव सत्यनारायण मन्दिर में शनिवार को शनैश्चरी अमावस्या महापर्व के उपलक्ष्य में कई धार्मिक आयोजन होंगे।
मन्दिर पुजारी पं. अजय कुमार ने बताया कि प्रात: 6 बजे काकड़ आरती के पश्चात 6.30 बजे से संजय जोशी के मुख्य आचार्यत्व एवं अन्य ब्राह्मणों के आचार्यत्व में श्री शनिदेव का लघुरुद्राभिषेक भूप्रेन्द्र प्रेम प्रजापति द्वारा किया जाएगा। प्रात: 9 बजे से शनिदेव की तंत्रोक मंत्र की 23,000 आहुतियों का हवन होगा। जिसमें सभी धर्मप्रेमी भक्तजन शामिल हो सकेंगे। हवन की पूर्णाहुति दोपहर 12.10 पर होगी।
इस अवसर पर श्री शनिदेव का 10 क्विंटल फूलों से फूल बगंला सजेगा। पर्व की महाआरती रात्रि 8 बजे समाजसेवी प्रेम कांकरवाल द्वारा की जावेगी। रात्रि 9 बजे से श्री सच्चिदानंद भजन मंडल के रंगारंग भजनों का आयोजन किया जाएगा।




