पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में 23200 स्थानों पर संयंत्र स्थापित

मालवा निमाड़ में 162 करोड़ की सब्सिडी उपभोक्ताओं के खातों में पहुंची
इंदौर। केंद्र एवं राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत मालवा निमाड़ में 23200 स्थानों पर संयंत्र स्थापित हो चुके हैं। योजनांतर्गत 3 से 7 दिनों में सौलर पैनल्स लगाने वाले उपभोक्ताओं के बैंक खातों में सब्सिडी आ रही है। अब तक उपभोक्ताओं के खातों में 162 करोड़ रुपए से ज्यादा रुपए डीबीटी माध्यम से आ चुके हैं।
मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मालवा और निमाड़ में अब तक कुल 38500 स्थानों पर रूफ टॉप सोलर संयंत्र लगे हैं। इनमें से 23200 स्थानों पर पीएम सूर्य़घर मुप्त बिजली योजना अंतर्गत पैनल्स लगी हैं। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत पैनल्स लगाने वालों को अब तक कुल 162 करोड़ रुपए का भुगतान डीबीटी से किया जा चुका है। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत पश्चिम मप्र में 300 से ज्यादा पंजीकृत तकनीशियन वेंडर हैं, पैनल्स लगाने एवं विभागीय कार्रवाई पूर्ण होने के मात्र तीन से सात दिन में अधिकतम 78 हजार रुपए प्रति उपभोक्ता सब्सिडी प्राप्त हो रही है।
श्री सिंह ने बताया कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में एक किलो वाट के संयंत्र पर 30 हजार, दो किलो वाट पर कुल 60 हजार एवं तीन किलो वाट पर अधिकतम 78 हजार रुपए सब्सिडी देय है। तीन किलो वाट से ज्यादा का संयंत्र भी लगाया जा सकता हैं, इस अवस्था में 78 हजार सब्सिडी अधिकतम देय होगी। प्रबंध निदेशक श्री सिंह ने बताया कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में सबसे ज्यादा पैनल्स इंदौर, उज्जैन, रतलाम, देवास शहरों में लगी है। उपभोक्ता जोन वितरण केंद्र से संपर्क कर पंजीकृत वेंडर्स से अत्यंत कम समय में पैनल्स लगा सकते है। इसके लिए
पर भी संपर्क किया जा सकता है।




