औदीच्य ब्राह्मण समाज एवं महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा

देवास। देवास औदीच्य ब्राह्मण समाज एवं महिला मंडल द्वारा श्रावण मास के अवसर पर कावड़ यात्रा का आयोजन उत्साह के साथ किया। इस आयोजन में समाज की अनेक महिलाओं ने भाग लिया और भोलेनाथ के चरणों में जल अर्पण कर पुण्य लाभ लिया।
कावड़ यात्रा की शुरुआत इटावा स्थित औदीच्य धर्मशाला से हुई, जहां सभी महिलाएं एकत्रित हुईं और भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात सुनीता उपाध्याय के निवास स्थान से गंगाजल से भरे कलश एवं नारियल के साथ सभी महिलाएं सिर पर कावड़ रखकर यात्रा पर निकलीं।
यात्रा उज्जैन रोड स्थित राम मंदिर, माताजी मंदिर होते हुए औदीच्य समाज स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंची। मंदिर प्रांगण में पुरुष मंडल द्वारा पुष्पवर्षा एवं दुपट्टा ओढ़ाकर महिलाओं का स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष निरंजन शर्मा, पत्रकार जगदीश शर्मा, महेन्द्र व्यास, बबलू पांडे, बालकृष्ण मेहता, भारत उपाध्याय, दशरथ पांडे, गणेश पटेल एवं अन्य गणमान्य समाजजनों ने उपस्थित रहकर आयोजन की शोभा बढ़ाई।

मंदिर में महिलाओं द्वारा जल अर्पण एवं पूजन-अभिषेक किया गया, जिसमें अध्यक्ष श्री शर्मा के नेतृत्व में भगवान भोलेनाथ का विधिवत अभिषेक एवं आरती की गई।
इस आयोजन में महिला मंडल की प्रमुख सदस्य गिरिजा ठाकुर (राष्ट्रीय सदस्य), श्रीमती कमलेश व्यास (अध्यक्ष), सरोज त्रिवेदी (उपाध्यक्ष), शीला जोशी (कोषाध्यक्ष), रिंकी व्यास, चंचल जोशी, अपर्णा जोशी, कृष्णा शर्मा, सविता उपाध्याय, सुनीता व्यास, नेहा जोशी, सारिका मोदी, उषा शर्मा, पूजा जोशी, मंगल पांडे, हंस जोशी, मीरा ठाकुर, कुसुम, उषा, पुष्पा देवी व्यास, सिया त्रिवेदी, सुरभि पांडे, सुषमा व्यास, रेखा जी, सुमन नागर आदि ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उज्जैन से पधारी गिरिजा एवं उनके साथ आई 7-8 महिलाओं ने भी इस यात्रा में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला एवं पुरुष मंडल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। उक्त जानकारी औदिच्य ब्राह्मण समाज युवा संघ अध्यक्ष महेंद्र व्यास ने दी।



