समाज सुधार की दिशा में सामाजिक कुरीतियों पर मंथन

मप्र जांगड़ा महासभा जिला स्तरीय सामाजिक संगोष्ठी में जिले की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
देवास। मप्र जांगड़ा महासभा जिला स्तरीय सामाजिक संगोष्ठी एवं जिले की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
प्रदेश सचिव शिवचरण अंगोरिया, जिलाध्यक्ष नंदलाल हरियाले, तहसील अध्यक्ष सोनकच्छ महेंद्र खेलवाल एवं जिले के समस्त पदाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मप्र अजाक्स प्रांताध्यक्ष व अपर मुख्य सचिव गृह विभाग मध्यप्रदेश शासन जेएन कंसोटिया, मप्र जांगड़ा महासभा भोपाल प्रांताध्यक्ष राजेश कुमार बांधेवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया द्वरा गौतम बुद्ध, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, संत रविदास, ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया।
विशेष अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष हरिप्रसाद मालवीय, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धावरे, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष दीपक पेठारी, प्रदेश सचिव रमेशचंद बकोरिया, ओमवती दामडे, जिला पंचायत सदस्य तरूणा बनेसिंह अस्ताया, संभाग अध्यक्ष उज्जैन जीआर मालवीय, उपाध्यक्ष रामचंद्र मालवीय, प्रदेश सदस्य अंबाराम रैकवार, हरिप्रसाद मंडलोई, वक्तागण बलवंतसिंह बगाना, बाबूलाल रैकवार, मोहनलाल बागड़िया, आजक्स जिलाध्यक्ष आरआर हरियाले, नितेश कटारे, राष्ट्रीय बहुजन महापुरुषों गीत कलाकार राजू भारतीय बैरसिया भोपाल ने सुंदर प्रस्तुति दी। तत्पश्चाप समस्त मुख्य एवं विशेष अतिथियों का पंचशील दुपट्टे, शील्ड से सम्मान किया गया। मुख्य रूप से बहुजन समाज में जन्मे महापुरुषों का सामाजिक उत्थान में योगदान पर चर्चा, सामाजिक कुरीतियों पर चर्चा की गई।
वर्ष 2024-25 की वार्षिक परीक्षा कक्षा दसवीं/ बारहवीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले, उच्च शिक्षा प्राप्त करने, खेल तथा कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।

समाज में नशा मुक्ति, शिक्षा एवं व्यापार को बढ़ावा देने, समाज में समन्वय बनाकर चलने पर चर्चा की गई। मप्र में जांगड़ा महासभा सदस्यता अभियान को गति देने पर चर्चा की गई। महासभा के जिला/ब्लॉक/तहसीलों के नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण किए गए।
समस्त प्रतिभाओं का पंचशील दुपट्टे व प्रशंसा पत्र और प्रतिभा शील्ड से सम्मान किया गया।
इस अवसर महिला प्रकोष्ठ रेखा पेठारी, युवा प्रकोष्ठ विजेंद्र रैकवार, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल शिंदे, सुनील मालवीय, लीलाधर रलोती, राजेंद्र अस्ताया बड़ोलिया, प्रेमलाल बामनिया, मोहनलाल बारवाल, देवेंद्र अटाडिया, भूरालाल शिंदे, सीताराम खेरवाल, डॉ. रवि कुमार हरियाले, जयनारायण पेठारी, दिनेश कलेसरिया, देवीसिंह घुणावत, संजय मंडलोई, संतोष हरियाले, दरियावसिंह चौहान, संतोष बारवाल, किशनलाल कलेसरिया उपस्थित थे। संचालन प्रेमलाल बामनिया ने किया। जानकारी शिवचरण अंगोरिया ने दी।



