उपभोक्ता सेवाओं में बढ़ोतरी से बिजली संबंधी शिकायतों में आई कमी

इंदौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में उपभोक्ता सेवाओं में बढ़ोतरी के साथ ही शिकायतों के त्वरित निराकरण के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी से आपूर्ति संबंधी शिकायतों में भी व्यापक कमी आ रही है। पिछले दस दिनों में आपूर्ति संबंधी शिकायतों में करीब सोलह प्रतिशत की कमी देखी गई हैं।
दस दिन पहले जहां आपूर्ति संबंधी शिकायतें कंपनी स्तर पर 6675 थी, वहीं बुधवार को कंपनी के पंद्रह जिलों की आपूर्ति संबंधित शिकायतें 5741 दर्ज हुई। कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि पिछले चौबीस घंटों के दौरान जोन वितरण केंद्र, ऊर्जस एप, वाट्सएप, अन्य सोशल मीडिया, 1912 पर बात कर, आईवीआर का उपयोग कर दर्ज हुई शिकायतों का त्वरित समाधान किया गया। श्री चौहान ने बताया कि शिकायतों के निराकरण और उपभोक्ता सुविधाओं में बढ़ोतr के लिए सभी जिलों में निरंतर प्रयास जारी हैं। शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों से सतत फीडबैक भी लिया जाता हैं।




